फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two toll workers arrested for digging canal tracks

रमजान में कुरान-ए-पाक की तिलावत करना बडा सबाब

Sat, 16 Apr 2022 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Two toll workers arrested for digging canal tracks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे की देशवाल पट्टी की मस्जिद में मौलाना हाजी जहीर अहमद ने फज्र की नमाज के बाद तकरीर करते हुए कहा कि रोजे हर मुसलमान पर फर्ज है।

उन्होंने कहा कि रमजान मुबारक की रातों में से एक रात शबे कद्र है। यह बहुत ही बरकत और खैर की रात है। कलाम ए पाक में उसको हजार माह से अफजल बताया है। खुश नसीब है वह शख्स जिसे इस रात की इबादत नसीब हो जाए। जो रात को इबादत में गुजार दें उसने 83 बरस 4 माह से ज्यादा जमाने की इबादत में गुजार दिया और अल्लाह ताला का यह बहुत बड़ा इनाम है। सभी को रमजान मुबारक माह की कदर करनी चाहिए। रमजान मुबारक के रोजे रखकर अल्लाह से अपने गुनाहों की तौबा करनी चाहिए। अल्लाह बड़े नरम दिल वाले हैं जरा-जरा सी बातों पर बख्श देते हैं। रमजान मुबारक माह में कुराने पाक की तिलावत करना बहुत बड़ा सबाब है। सभी को कुराने पाक की तिलावत करनी चाहिए। इसी तरह कुराने पाक का सुनना भी बहुत बड़ा सबाब है। कुराने पाक को सुनते समय इंसान को इधर-उधर ध्यान नहीं रखना चाहिए। केवल कुराने पाक सुनने की पर ध्यान रखें। कुराने पाक के बताए रास्ते पर चलकर अल्लाह से अपनी मगफिरत कराने की दुआ करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed