फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two teachers were beaten up for refusing admission

दाखिले से मना करने पर दो शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Fri, 15 Jul 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two teachers were beaten up for refusing admission
दाखिले से मना करने पर दो शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। औसिक्का गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय में बृहस्पतिवार को बच्चों के दाखिले के विवाद में आठ लोगों ने उर्दू के दो शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि आरोपियों ने विद्यालय से संबंधित रिकार्ड भी फाड़ दिया। इस मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कोतवाली में गांव के ही कुछ लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
औसिक्का गांव में कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीरज भारद्वाज ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह सवा दस बजे गांव का ही एक व्यक्ति अपने बच्चे को लेकर विद्यालय पहुंचा और बिना कोई प्रमाण पत्र दिखाए बच्चे का दाखिला कक्षा पांच में करने के लिए कहने लगा। विद्यालय में तैनात उर्दू शिक्षक हाकिम अली ने बिना प्रमाणपत्र दिखाए दाखिला देने से से मना कर दिया। जिसके बाद व्यक्ति वहां से चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद व्यक्ति गांव के ही सात-आठ लोगों के साथ लाठी-डंडे लेकर विद्यालय पहुंचा और कक्षा में बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षक हाकिम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यालय के दूसरे शिक्षक मोहम्मद इस्लाम बीच-बचाव में आए तो हमलावरों ने दोनों को जमीन पर गिरा लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों शिक्षक जान बचाकर भागते रहे और हमलावर उन्हें पीटते रहे। आरोप है कि जब विद्यालय के अन्य शिक्षक व स्टाफ उन्हें बचाने के लिए पहुंचा तो आरोपियों ने विद्यालय से संबंधित रिकॉर्ड भी फाड़ दिया और धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सीओ युवराज सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच कर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed