फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two students who ran away from the ashram after being scolded by the monitor, were found in Bulandshahr.

Baghpat News: मॉनिटर की डांट से आश्रम से भागे दो छात्र बुलंदशहर में मिले

Thu, 21 Sep 2023 05:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 05:40 PM IST
विज्ञापन
Two students who ran away from the ashram after being scolded by the monitor, were found in Bulandshahr.
-सर्वोदय संस्कृत आश्रम के प्रधानाचार्य की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की थी तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। मॉनिटर के डांटने पर सर्वोदय संस्कृत आश्रम की दीवार कूदकर दो छात्र भाग गए। उनकी तलाश शुरू की गई तो वे पुलिस को बुलंदशहर में मिले। दोनों छात्रों की बरामदगी के बाद आश्रम के शिक्षकों ने राहत की सांस ली।

बालैनी के प्राचीन वाल्मीकि मंदिर के समीप सर्वोदय संस्कृत आश्रम संचालित है, जिसमें 75 छात्र पढ़ाई करते हैं। आश्रम के प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आश्रम में कक्षा आठ और कक्षा सात के दो छात्र बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे, जिनमें एक छात्र बागपत तो दूसरा बुलंदशहर जनपद का रहने वाला है। बुधवार शाम छात्रों के लापता होने के बाद प्रधानाचार्य समेत अन्य शिक्षकों ने आसपास तलाश भी किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। तहरीर मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई और बुलंदशहर से दोनों को बरामद कर लिया। इस मामले में थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों छात्र मॉनिटर के डांटने से नाराज होकर आश्रम से चले गए थे, जिन्हें सकुशल बरामद कर लिया। बुलंदशहर से वापस लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed