{"_id":"632361d76a96257e1e2bc59d","slug":"two-sides-clashed-in-the-court-the-police-took-the-sp-leader-baghpat-news-mrt605420582","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: कचहरी के गेट पर भिड़े दो पक्ष, सपा नेता को पकड़ कर ले गई पुलिस, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: कचहरी के गेट पर भिड़े दो पक्ष, सपा नेता को पकड़ कर ले गई पुलिस, जानिए पूरा मामला
Fri, 16 Sep 2022 11:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:51 AM IST
सार
तारीख पर आए दो पक्षों के लोग कचहरी के गेट पर आपस में भिड़ गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को मुचलका पाबंद कर दिया। वहीं सपा नेता को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बागपत में कचहरी के गेट पर भिड़े दो पक्षों के लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के छपरौली थाने में दर्ज जानलेवा हमला करने के मुकदमे में तारीख पर आए दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया और आठ लोगों को मुचलका पाबंद कर दिया। वहीं झगड़ा होने के बाद जानलेवा हमले के मुकदमे में गैर जमानती वारंट जारी होने पर बागपत के सपा नेता को छपरौली पुलिस हिरासत में लेकर चली गई।
विज्ञापन
ट्योढी गांव निवासी शमा परवीन की शादी वर्ष 2020 में बुढ़ाना निवासी फैय्याज के साथ हुई थी। उसने छपरौली थाने में पति फैय्याज, सास, ससुर, सपा के पूर्व जिला महासचिव डॉ. शकील अहमद, देवर फिरोज के खिलाफ जानलेवा हमला करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शमा ने बताया कि मुकदमे में फैय्याज के माता-पिता की जमानत हो चुकी है, जबकि फैय्याज, डॉ. शकील व फिरोज के कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि गुरुवार को वह कचहरी में तारीख पर आए थे, तभी दूसरे पक्ष ने उनके साथ अभद्रता कर गाली-गलौज की और मारपीट की। उधर, दूसरे पक्ष के अधिवक्ता शौकीन मलिक ने बताया कि डॉ. शकील व अन्य लोग गैर जमानती वारंट जारी होने पर जमानत कराने आए थे, लेकिन युवती पक्ष ने कचहरी के गेट पर पहुंचकर उनके साथ मारपीट की। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक: रात में शूटर को घर में सुलाया, सुबह हाथ में थमाई पिस्टल, बोली- बच न जाए पति, कातिलों ने उगला पूरा सच
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के आठ लोगों को मुचलका पाबंद कर दिया गया है। गैर जमानती वारंट जारी होने के मामले में डॉ. शकील को छपरौली पुलिस अपने साथ ले गई।
यह भी पढ़ें: Raid in Hotels: होटल में प्रेमी जोड़ों को इस हालत में देख दंग रह गए अफसर, जब्त किया ये सामान, देखें तस्वीरें