फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two sides clash in two places, many injured

दो स्थानों पर दो पक्षों में संघर्ष, कई घायल

Tue, 21 Apr 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Two sides clash in two places, many injured
खेकड़ा। शहर के मोहल्ला औरंगाबाद स्थित बाग वाली गली में मंगलवार की सुबह दस बजे नौशाद और फरमान के बच्चे घरों के बाहर खेल रहे थे। इन बच्चों में हुए विवाद के बाद परिजन आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। संघर्ष में दोनों पक्षों के फरमान, नौशाद, जावेद, शोएब, आबिद, नदीम समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर सभी घायलों को बागपत सीएचसी मे भिजवाया। उधर, गांव सांकरौद में सोमवार की देर शाम पुरानी रंजिश के चलते राजेश और यशपाल दो पक्षों के बीच संघर्ष हुआ। इसमें दोनों पक्षों के एक महिला समेत सचिन, राजेश, यशपाल, सागर, योगेंद्र, पूनम आदि छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने तहरीर दे कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सभी घायलों को बागपत सीएचसी में भिजवाया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed