फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two sections clash in Matantnagar village, five injured

मतानतनगर गांव में दो वर्गों में संघर्ष, पांच घायल

Sat, 16 May 2020 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Two sections clash in Matantnagar village, five injured
बालैनी के मतानतनगर में पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
बालैनी (बागपत)। मतानतनगर गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो वर्गों में संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर दो लोगों को मेरठ रेफर किया। मामला दो वर्ग से जुड़ा होने से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एसपी, एएसपी व सीओ ने गांव में पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मामले में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मतानतनगर गांव में शुक्रवार की शाम ट्यूबवेल पर नहाने को लेकर नईमुद्दीन और जयप्रकाश में कहासुनी हो गई। रात में करीब नौ बजे दोनों पक्ष के दर्जन भर से अधिक लोग धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर आपस में भिड़ गए। संघर्ष में जयप्रकाश पक्ष के सन्नी, सौरभ, रिशु, निक्की और गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले को शांत कराया और घायलों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सन्नी और निक्की की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। मामला दो वर्ग से जुड़ा होने के कारण
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए रात में ही एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, एएसपी अनिल कुमार, सीओ दलीप सिंह ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। बालैनी थाना प्रभारी निरीक्षक हेमेंद्र बालियान ने बताया कि मामले में साहिल, सलमूदीन, शाहरुख पुत्रगण सलमूद्दीन, आरिफ व आशिक पुत्रगण नईमू, गुलफाम पुत्र इमामूद्दीन, सलमूद्दीन पुत्र अख्तर, फइमुद्दीन पुत्र अख्तर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया
बालैनी। रोशनगढ़ के मोनू पुत्र सोनी ने गांव की ही राशन डीलर पर गाली गलौज करने व भुगत लेने की दी धमकी देने का आरोप लगाया। कहना है कि डीलर पूर्व में भी उसके साथ मारपीट कर चुका है। इस बारे में उसने पुलिस से शिकायत की, कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed