फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two routes will be known as Chaudhary Charan Singh and Mahendra Singh Ticket

चौधरी चरण सिंह और महेंद्र सिंह टिकैट के नाम से जाने जाएंगे दो मार्ग

Fri, 24 Dec 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two routes will be known as Chaudhary Charan Singh and Mahendra Singh Ticket
चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत मार्ग का उदघाटन करते विधायक सहेन्द्र सिंह व डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
- डीएम और छपरौली विधायक ने किया मार्गों का उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। जिले के दो मार्ग पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह और स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत के नाम से जाने जाएंगे। शुक्रवार को डीएम राजकमल यादव अैर छपरौली भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह ने दोनों मार्गों का उद्घाटन किया।

छपरौली से किशनपुर बराल, गांगनौली, दोघट से पुसार होते हुए बरनावा मार्ग को चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत और टांडा-रमाला मार्ग का नाम स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के नाम से जाना जाएगा। छपरौली से बरनावा मार्ग की लंबाई 28.64 किलोमीटर और टांडा से रमाला मार्ग की लंबाई 15.90 किलोमीटर है। शुक्रवार को छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह और डीएम राजकमल यादव ने दोनों मार्गों का फीता काटकर उद्घाटन किया। छपरौली विधायक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के प्रति किसानों की निष्ठा और आस्था है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 सितंबर 2019 को दोनों मार्गों के नामकरण की घोषणा की थी। इस मौके पर मास्टर सुधीर तोमर, राजेंद्र सिंह, सुभाष चौहान, संजीव, अवनीश ठेकेदार, संजीत प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed