फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two people of Haryana caught while mining with Poklen machine

पोकलेन मशीन से खनन करते हरियाणा के दो लोग दबोचे

Tue, 14 Jun 2022 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two people of Haryana caught while mining with Poklen machine
बागपत के बड़ौत क्षेत्र के कोताना गांव में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पकड़ी गई पोकलेन ? - फोटो : BARAUT
एसडीएम व सीओ ने कोताना गांव के खादर में मारा छापा
विज्ञापन

एक डंपर, तीन पोकलेन मशीन कब्जे में ली, पूछताछ जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। कोताना गांव के खादर में मंगलवार को एसडीएम और सीओ ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। टीम ने पोकलेन मशीन से खनन कर रहे हरियाणा के दो लोगों को दबोच लिया, जबकि कई अन्य फरार हो गए। टीम ने मौके से तीन पोकलेन मशीन, एक डंपर भी कब्जे में लिया है, जिन्हें बोहला पुलिस चौकी पर खड़ा कराया गया है। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
एसडीएम सुभाष सिंह और सीओ युवराज सिंह को सूचना मिली कि यूपी की सीमा में कोताना गांव के खादर में बिना अनुमति रेत खनन किया जा रहा है। सूचना पर दोनों अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। कई लोग पुलिस टीम को देखकर फरार हो गए जबकि दो को हिरासत में ले लिया गया। मौके से तीन पोकलेन मशीन और एक डंपर भी अपने कब्जे में लिया है, जिन्हें बोहला पुलिस चौकी पर लाकर खड़ा कर दिया गया हैै। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि पकड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। कई अन्य लोगों के नाम भी प्रकाश में आए है।
विज्ञापन

रेत से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी, बाद में छोड़ी
बड़ौत। औद्योगिक पुलिस चौकी पर तैनात कुछ पुलिस कर्मियों ने मंगलवार की दोपहर रेत से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी। ट्रैक्टर चालक ने बताया कि कैराना में यमुना नदी से खनन कर यह ट्राली लाई गई है, जो दिल्ली रोड पर ही एक कॉलोनी में मंगाई गई है। पूछताछ के बाद पुलिस कर्मियों ने उसे छोड़ दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा ने भी अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed