फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two people died due to fever in rathaul, hundreds of sick

रटौल में बुखार से दो लोगों की मौत, सैकड़ों बीमार

Thu, 08 Jun 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Thu, 08 Jun 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
चांदीनगर। क्षेत्र में बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रटौल में महिला और डगरपुर गांव में एक ग्रामीण की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग अनदेखी कर रहा है। शिकायत के बावजूद कैंप नहीं लगाया गया है। 

 रटौल में बुखार से पीड़ितों की संख्या दिन पर दिन बढ़ रही है। बिमला (45) पत्नी ओमप्रकाश कई दिन से बुखार से पीड़ित चल रही थी। बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा डगरपुर गांव निवासी बुजुर्ग सुखबीर पुत्र भगत भी बुखार से पीड़ित था। परिजनों ने काफी उपचार कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। उनकी भी उपचार के बाद मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कराया। 
विज्ञापन


रटौल गांव में बुखार से ग्रामीणों के बीच दहशत है। राबिया, सना, जुबैर, अयान, कामिल, अबरार, सुल्तान समेत गांव में सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रति लोगों में रोष है। आरोप लगाया काफी मांग के बाद खेकड़ा के डॉक्टरों ने कैंप लगाया, लेकिन खानापूर्ति करके चले गए। सही प्रकार से रोगियों की जांच भी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलशाद, उस्मान, शाहिद, राकेश, प्रमोद, शिवकुमार, इरफान ने स्वास्थ्य विभाग से एक सप्ताह से कैंप लगाने की मांग की है। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने कहा बुखार से मौत होने की जानकारी नहीं है। इसकी वे जांच कराएंगे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed