फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two parties clash over playing DJ, four injured in stone pelting

Baghpat News: डीजे बजाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, पथराव में चार घायल

Sun, 17 Nov 2024 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two parties clash over playing DJ, four injured in stone pelting
बागपत। ईदगाह काॅलोनी में शनिवार को आयोजित निकाह कार्यक्रम में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए और पथराव हो गया। पथराव में ईंट लगने से दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए, जिनका सीएचसी में उपचार कराया गया। उधर दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शहर की ईदगाह कालोनी में शनिवार को एक युवक के निकाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे डीजे बज रहा था। डीजे बजाने को लेकर परिवार के ही खालिद और अय्यूब पक्ष में झगड़ा हो गया, वहां मौजूद रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया। बताया कि बाद में दोनों पक्ष फिर से एक दूसरे के सामने आ गए और लाठी डंडे चलने लगे। इसके बाद दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया, जिसमें खालिद, अरमान, साहिल, अय्यूब और वहां से गुजर रही महिला अफरोज घायल हो गई। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के चार लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed