{"_id":"61afa0847c5a3203e968847a","slug":"two-more-mangalamukhi-arrested-for-robbing-kahkra-news-mrt5679348181","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईपीई पर वाहन चालको से लूट करने वाले दो और मंगलामुखी पुलिस के चढे हत्थे, सरगना सहित दबोचे गए पांच मंगलामुखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईपीई पर वाहन चालको से लूट करने वाले दो और मंगलामुखी पुलिस के चढे हत्थे, सरगना सहित दबोचे गए पांच मंगलामुखी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। पुलिस ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों से लूट में शामिल गिरोह के दो और मंगलामुखी को हिरासत में लिया है। अब पुलिस हिरासत में सरगना समेत पांच मंगलामुखी आ चुके हैं। पुलिस उनसे लूट की नगदी बरामद करने के प्रयास में जुटी है।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर तीन दिसंबर की देर शाम मंगलामुखी गिरोह के चार सदस्यों ने पंजाब निवासी ट्रैक्टर चालक गुरदास सिंह से खेकड़ा रेलवे ओवरब्रिज के पास एक लाख रुपये की लूट की थी। गुरदास सिंह ने तभी खेकड़ा कोतवाली पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने चार दिसंबर की रात गिरोह के सरगना मंगलामुखी निशा को बरेली से हिरासत में लिया था। उससे की गई पूछताछ के बाद पुलिस ने पांच दिसंबर की रात गिरोह के दो और मंगलामुखी को हिरासत में लिया था। सोमवार रात फिर पुलिस ने गिरोह के दो और मंगलामुखी को हिरासत में लिया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि मंगलामुखी यह गिरोह सुंदर महिलाओं के वेश में एक्सप्रेसवे पर लिफ्ट लेने के बहाने वाहन चालको से लूट करता है। हिरासत में लिए गए मंगलामुखी से पंजाब निवासी ट्रैक्टर चालक से लूटी गई नगदी को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। नगदी बरामद होते ही इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।