{"_id":"6036969d8ebc3ee968393ea2","slug":"two-more-accused-of-omdev-murder-case-arrested-baraut-news-mrt52690426","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमदेव हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमदेव हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओमदेव हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार
बाइक सवार बदमाशों ने कर दी थी हत्या, लेनदेन का बताया विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बदरखा गांव के ओमदेव हत्याकांड में शामिल दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस, दो खोखे बरामद किए हैं।
बदरखा गांव निवासी ओमदेव शनिवार को बाइक से अपनी ससुराल निनाना गांव जा रहा था। मलकपुर गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने ओमदेव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई विवेक ने गांव के ही अक्षय उर्फ छोटू, विपिन और एक अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात की पहचान सोनू निवासी बदरखा के रूप में की। सोमवार को सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
कोतवाली पुलिस ने देर रात मलकपुर गांव के पास से अक्षय उर्फ छोटू और विपिन को भी मलकपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि पूछताछ में हत्यारोपियों ने बताया कि ओमदेव पर उनके दो लाख रुपये थे। बार-बार मांगने पर भी वह रुपये नहीं दे रहा था। हत्यारोपियों से दो तमंचे 315 बोर, दो कारतूस, दो खोखे और बाइक बरामद की है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।