{"_id":"6533ccb548ae2360a90b9ef6","slug":"two-month-old-child-dies-due-to-fever-in-rataul-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-6429-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: रटौल में बुखार से दो माह के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: रटौल में बुखार से दो माह के बच्चे की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। रटौल कस्बे में बुखार से दो माह के बच्चे की मौत हो गई है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से शिविर लगाकर जांच कराने की मांग की है।
रटौल निवासी उस्मान के दो माह का बच्चा मोहम्मद हुसैन पिछले चार दिनों से बुखार से पीड़ित था, उसका निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को बच्चे की नाक से खून आने पर उसे दिल्ली लेकर जाने लगे, मगर बच्चे की रास्ते में ही मौत हो गई। कस्बे के वाहिद, आरिफ, शीशपाल और नसीम ने बताया कि कस्बे में अस्पताल डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में है। रास्ता खराब होने के कारण लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। कस्बे के लोगों को इलाज के लिए खेकड़ा या फिर गाजियाबाद जाना पड़ता है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से शिविर लगाकर लोगों की जांच कराने की मांग की है। सीएमओ डॉ़ महावीर सिंह का कहना कि कस्बे में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।