फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two killed, including women with fever

बुखार से महिला समेत दो की मौत 

Thu, 22 Sep 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 22 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two killed, including women with fever
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
बागपत  में जानलेवा बुखार से दो लोगों की मौत हो गई। खेकड़ा में 55 वर्षीय व्यक्ति की जान गई, जबकि अग्रवाल मंडी टटीरी के महनवा गांव में महिला की मौत हो गई। जिले में सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित है। डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने सीएमओ को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


खेकड़ा के मोहल्ला औरंगाबाद की भट्टा कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय असलम उर्फ पाले खान को गत एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। जिसका नगर के ही प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। मंगलवार की रात्रि करीब 2 बजे अचानक उसकी हालत बिगड़ी। इसके बाद मौत हो गयी। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन


गत पांच दिन पूर्व ही भट्ठा कॉलोनी के 13 वर्षीय किशोर जुबेर की भी बुखार से मौत हो गयी थी। नगर की कांशीराम आवासीय कॉलोनी, मोहल्ला विजयनगर, लाइनपार बस्ती, नई बस्ती समेत नगर मे वायरल, मलेरिया, चिकनगुनिया से लोग ग्रस्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अग्रवाल मंडी टटीरी के सूरजपुर महनवा के शराफत ने बताया उसकी पत्नी सोनी को कई दिन से बुखार था। बागपत ले जाया गया, लेकिन आराम नहीं लगा। बुखार से बुधवार को उसकी मौत हो गई। गांव में गम का माहौल है। गौरतलब है कि सितंबर माह में ही अब तक जिले में 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 

डेंगू का केस मिला, बुखार से लोग बेहाल 
चांदीनगर/दोघट। बुखार से लोग बेहाल हैं। रटौल गांव में डेंगू का संदिग्ध केस मिला है। सीएमओ ने कई गांवों का दौरा किया। उधर, चौगामा क्षेत्र में भी बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। रटौल गांव के उमर मोहम्मद (80) में डेंगू के लक्षण मिले हैं। परिजनों ने कहा मेरठ में उपचार चल रहा है। पहले कई दिन स्थानीय डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन आराम नहीं लगा।

गांव के सैकड़ों लोग दिल्ली, मेरठ और बागपत के अस्पतालों में भर्ती हैं। उधर, दोघट के तवेला गढ़ी गांव में नेता जी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज के कोषाध्यक्ष इंजीनियर राजपाल सिंह और दोघट कसबे में सुरेश पंवार की बुखार से मौत हो गई थी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बुधवार को सीएमओ बागपत के आदेश पर सीएचसी बिनौली के चिकित्सक डॉ. वसीम तवेला गढ़ी गांव पहुंचे और बुखार से हुई राजपाल सिंह की मौत किन कारणों से हुई इसकी जांच की। दोघट कसबे में विभाग ने शिविर लगाकर मरीजों की जांच की। शिविर में 126 मरीज आए। जिनकी डॉ. मनीषा ने जांच कर दवा दी।  


उधर, तवेला गढ़ी गांव में इंजीनियर राजपाल सिंह की मौत होने पर क्षेत्र में शोक की लहर है। जिला पंचायत सदस्य योगेश धामा, विक्रम प्रधान, बीरसैन, रामबीर, सुरेश, मास्टर आनंद, मांगा, साहब सिंह डायरेक्टर, साहब सिंह बावली, महावीर, जगदेव, रहीसू प्रधान आदि उनके घर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed