{"_id":"659b090758d6d010b60e0676","slug":"two-killed-in-road-accidents-traffic-jam-in-chhaprauli-baghpat-news-c-28-1-bag1001-8807-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सड़क हादसों में दो की मौत, छपरौली में लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सड़क हादसों में दो की मौत, छपरौली में लगाया जाम
विज्ञापन
छपरौली / खेकड़ा। जिले में सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। छपरौली में तिलवाड़ा मोड़ पर ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया तो दूसरा हादसा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पाठशाला चौकी के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में मजदूर की मौत हो गई। छपरौली में हादसे में युवक की मौत होने पर भड़के परिजनों ने थाने के बाहर दो घंटे तक जाम लगाकर हंगामा किया।
छपरौली कस्बे की पट्टी जगमलान की रहने वाली रंगीता ने तहरीर में बताया कि उनके रिश्तेदार कस्बे में शादी के कार्ड बांटने आए थे। रविवार शाम पति रवि (35) भी रिश्तेदारों के साथ बाइक पर बैठकर कार्ड बंटवाने के लिए गया था। रविवार शाम तिलवाड़ा मोड़ के पास पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार रवि नीचे गिर गया और ट्रैक्टर का पहिये से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग गया, जबकि रिश्तेदार भी वहां से भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रवि की मौत का पता चलते ही परिवार और मोहल्ले के लोग थाने पहुंचे, जिन्होंने जानकारी दिए बिना ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का विरोध करते हुए जाम लगा दिया। दो घंटे तक हंगामे के बाद पहुंचे एएसपी ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। मृतक कस्बे में ही मजदूरी करता था और उसके दो बच्चे है। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
वहीं दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पाठशाला पुलिस चौकी के पास पैदल जा रहे मजदूर महीपाल (52) को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। घायल महीपाल को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। महीपाल मूल रूप से फैजपुर निनाना गांव का रहने वाला था, जो कई साल से अपनी पत्नी गीता के साथ मसूरी में रहकर मजदूरी करता था।