फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two junior engineers of Energy Corporation were punished, SE suspended

Baghpat News: ऊर्जा निगम के दो अवर अभियंताओं पर गिरी गाज, एसई ने किया निलंबित

Wed, 29 Nov 2023 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two junior engineers of Energy Corporation were punished, SE suspended
बड़ौत। ओटीएस योजना व विभाग के कामों में रूचि न लेने पर लगातार विभागीय कार्रवाई की जा रही है। जहां गत दिनों एक्सईएन प्रथम को निलंबित कर दिया गया था, वहीं विभाग में तैनात दो ओर अवर अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया है। उधर एकाएक विभागीय कार्रवाई से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

ओटीएस योजना को लेकर निगम के अफसर गंभीर है। जहां गत दिनों एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर तैनात अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार जयसवाल को एमडी के निर्देशों पर निलंबित कर दिया गया था। वहींं मुख्य शिकायत केंद्र पर तैनात अवर अभियंता रविंद्र कुमार के खिलाफ स्थानांतरण की कार्रवाई की गई है। अब एमडी के आदेशों पर ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता केपी खान ने दो और अवर अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। एसई केपी खान ने बताया कि एक्सईएन द्वितीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले मुलसम बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता हरेंद्र और विद्युत वितरण खंड प्रथम बागपत के अंतर्गत आने वाले डौला बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता सुनील कुमार विभाग के कामों और ओटीएस योजना में रूचि नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन

उपभोक्ता भी उनकी कार्यशैली की लगातार शिकायत कर रहे थे। जिससे राजस्व वसूली के लक्ष्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा था। उन्हें पहले हिदायत देकर छोड़ दिया गया था, लेकिन जब उनकी कार्यशैली नहीं बदली, तब जाकर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई गई है। उधर एकाएक कर्मचारियों पर हो रही कार्रवाई से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed