{"_id":"62716ad93b213d00164f9455","slug":"two-hours-special-train-due-to-engine-failure-kahkra-news-mrt5871019119","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टंट करते वक्त बाइक सवार ट्रैक्टर से टकराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टंट करते वक्त बाइक सवार ट्रैक्टर से टकराए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। खेकड़ा नगर में मंगलवार की सुबह बाइक पर स्टंट करते हुए दो युवक किसान के ट्रैक्टर से टकरा गए। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। पुलिस ने बाइक सवार युवकों को हिरासत में ले लिया।
लाइनपार बस्ती निवासी तीन युवक मंगलवार की सुबह नमाज के बाद मुबारिकपुर रोड पर बाइक पर स्टंट करने लगे। इसी दौरान खेत जा रहे किसान दीपक के ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। कहासुनी होने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनो पक्षों के दो युवक चोटिल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्टंट करने वाले दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उधर, प्रबुद्ध लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के प्रयास में जुटे थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
चाकू मारकर घायल किया
खेकड़ा। मोहल्ला औरंगाबाद में मंगलवार की शाम मामूली कहासुनी को लेकर एक युवक ने दूसरे वर्ग के युवक पर चाकू से हमला बोल दिया। हाथ, पीठ, सीने में चाकू लगने से युवक शाहरुख पुत्र पप्पू घायल हो गया। घायल ने परिजनों संग कोतवाली में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।