{"_id":"6307b5f2f2f4a460161401ad","slug":"two-girls-crossing-the-highway-injured-in-a-tempo-collision-baraut-news-mrt602463510","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पार कर रहीं दो छात्राएं टेंपो की टक्कर से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पार कर रहीं दो छात्राएं टेंपो की टक्कर से घायल
विज्ञापन
घायल आंचल
- फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पार कर रहीं दो छात्राओं को बागपत की ओर से तेज गति से आ रहे टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। राहगीरों ने घायल छात्राओं को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से दोनों को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
फतेहपुर पुट्ठी गांव की रहने वाली छात्रा आंचल पुत्री कालूराम और उसकी सहेली दीपा शर्मा पुत्री सतेंद्र निवासी तितरौंदा बृहस्पतिवार को नगर में एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ाई करने आईं थीं। कोचिंग पूरी कर जब वे घर के लिए जा रही थीं तो दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर तहसील गेट के पास हाईवे पार करते समय एक टेंपो ने उनको टक्कर मार दी। लोगों ने चालक को पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गया।
राहगीरों ने दोनों छात्राओं को सीएचसी पर भर्ती कराया और इसकी सूचना अभिभावकों को दी। बाद में दोनों छात्राओं को सीएचसी से मेरठ के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर किया। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है, तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

दीपा शर्मा- फोटो : BARAUT
विज्ञापन