फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two friends who went to bathe in the Eastern Yamuna canal drowned

पूर्वी यमुना नहर में नहाने गए दो दोस्त डूबे

Thu, 28 Jul 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two friends who went to bathe in the Eastern Yamuna canal drowned
बागपत : मृतक साकिब की फाइल फोटो। - फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। पूर्वी यमुना नहर में नहाते समय डूबने से दो दोस्तों की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शव नहर से बरामद किए। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बावली रोड निवासी राजा (18) पुत्र जमील और शाकिब (19) पुत्र शौकत नगर की बावली रोड स्थित चीफ गैन हाउस के पास रहने वाले थे। दोनों अच्छे दोस्त थे। बृहस्पतिवार शाम बरसात के बाद बनी उमस भरी गर्मी से निजात पाने के लिए दोनों पूर्वी यमुना नहर में बावली झाल के पास कुछ अन्य दोस्तों के साथ नहाने चले गए थे।
विज्ञापन

नहाते वक्त अचानक राजा और शाकिब गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें डूबता देख उनके साथियों ने शोर मचाया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और नहर में कूदकर उन्हें ढूंढने का भी प्रयास किया, लेकिन नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद सीओ युवराज सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाया। करीब ढाई घंटे बाद दोनों के शव बरामद किए गए। दोनों के शव नहर से निकालकर दिल्ली रोड स्थित नर्सिंगहोम लेकर पहुंची, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृतक घोषित कर दिया।
दोनों की नहर में डूबने से मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली तो उनमें कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि परिजन बिना किसी कार्रवाई के शवों को अपने साथ ले गए। एक साथ दो युवकों की मौत होने से मोहल्ले में मातम छा गया। काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची, वहीं आसपास के लोग मृतकों के परिजनों को शोक संवेदना देने में जुटे थे।
बरसात से पूर्वी यमुना नहर में बढ़ा जलस्तर
पहाड़ों पर लगातार हो रही बरसात के कारण गंगा सहित पूर्वी यमुना नहर में ऊपर से पानी छोड़ने के कारण जलस्तर बढ़ गया है। यहीं कारण रहा कि दोनों दोस्त पानी की गहराई का पता नहीं लगा सके और डूबने से उनकी मौत हो गई।

कपड़ों की दुकान पर काम करते थे दोनों दोस्त
राजा और शाकिब दिल्ली बस स्टैंड के पास एक कपड़े की दुकान पर काम करते थे। मृतक के पिता जमील बाइक मिस्त्री हैं, जबकि शाकिब के दो बड़े भाई हैं। उसके पिता शौकत फलों की रेहड़ी लगाते हैं।

बागपत : मृतकों के परिजनों से जानकारी लेते सीओ।

बागपत : मृतकों के परिजनों से जानकारी लेते सीओ।- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed