{"_id":"6203fe7290db194d0a115f85","slug":"two-days-after-marriage-the-body-of-the-young-man-was-found-hanging-baghpat-news-mrt5763488157","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के दो दिन बाद ही फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के दो दिन बाद ही फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में एक युवक का शव पड़ोसी के बंद पड़े मकान में फंसे से लटका मिला। युवक की दो दिन पहले ही शादी हुई थी। वह मेरठ से लावड़ से दुल्हन लेकर आया था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। शादी की खुशियां भी मातम में बदल गई। उधर, पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है।
निरपुड़ा गांव निवासी मुजम्मिल (19) पुत्र सलीम की मंगलवार आठ फरवरी को शादी हुई थी। मंगलवार देर शाम युवक लावड़ मेरठ से दुल्हन लेकर अपने गांव निरपुड़ा पहुंचा था। परिजनों के मुताबिक बुधवार देर रात मुजम्मिल अपने कमरे से निकला और बिना बताएं कहीं चला गया। काफी देर तक न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो पड़ोसी के बंद पड़े मकान में उसका शव फंदे से लटका मिला। युवक की मौत से घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया। इथाना प्रभारी का कहना है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी की जा रही है। पिता की ओर से तहरीर दी गई है, जिसमें हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।