फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two canters cut challan for overload animal loading

अत्यधिक पशु भरने पर दो आयशर कैंटरो का चालान किया

Sun, 19 Jan 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two canters cut challan for overload animal loading
बड़ौत के बावली गांव में केंटर में अत्यधिक पशु भरें होने पर चालक से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : BARAUT
ओवरलोड पशु लादने पर दो कैंटरों का काटा चालान
विज्ञापन

बड़ौत। एडवोकेट की सूचना पर पुलिस ने पूर्वी यमन नहर औद्योगिक क्षेत्र चौकी के पास दो कैंटरों को ओवरलोड पशुओं के लादने के मामले में पकड़कर उनका चालान काटा। बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।

बावली निवासी प्रशांत तोमर एडवोकेट ने पुलिस को सूचना दी कि दो कैंटरों में काफी संख्या में पशुओं को ठूंसकर पूर्वी यमन नहर की पटरी से ले जाया जा रहा है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने एसएसआई बलराम सिंह को पुलिस बल के साथ भेजा और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पशुओं की गिनती की तो उसमें 10 पशु लादे गये थे, जबकि उनकी क्षमता पांच से छह की है। प्रशांत तोमर ने पहले लिखकर दिया कि इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। काफी समय तक कहासुनी के बाद प्रशांत ने तहरीर वापस ले ली। इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों के चालान काटकर उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed