{"_id":"607c72858ebc3ebd020bd491","slug":"two-candidates-for-the-post-of-prime-minister-clashed-three-injured-baghpat-news-mrt5349924186","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद के दो प्रत्याशी भिड़े, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद के दो प्रत्याशी भिड़े, तीन घायल
विज्ञापन
रामनगर गांव में मतदाताओं को केले और मिठाई बांटने पर शुरू हुआ विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। रामनगर गांव में शनिवार की रात प्रधान पद के दो प्रत्याशी के बीच वोट मांगने को लेकर संघर्ष हो गया। संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक दोनों वोटरों को केले और मिठाई बांट रहे थे। दोनों का शांतिभंग में चालान किया। घटना के बाद गांव में तनाव है।
रामनगर गांव निवासी पूर्व प्रधान कृष्णपाल इस बार चुनाव में उम्मीदवार है। गांव के ही शेर गिरि भी प्रधान पद प्रत्याशी है। शनिवार की रात दोनों वोटरों को लुभाने के लिए केले और मिठाई बांट रहे थे। इस दौरान दोनों में हुई कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। आरोप है कि पूर्व प्रधान कृष्णपाल ने शेर गिरि के समर्थकों पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस मारपीट में शेर गिरि पक्ष के तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के बाद गांव में तनाव हो गया। अधिकारियों ने पुलिसबल तैनात किया है। साथ एसओ रवि रत्न ने बताया कि रामनगर में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। रविवार को दोनों का शांति भंग में चालान कर जेल भेजा। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों की गतिविधियों को ध्यान में रखकर चौकसी बरती जा रही है।