{"_id":"656c80908ed310330b0cceb6","slug":"two-arrested-for-stealing-from-shop-and-house-baghpat-news-c-28-1-bag1001-7734-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दुकान और मकान में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दुकान और मकान में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
-पुलिस ने चोरों से तमंचा और चोरी की घटना में प्रयुक्त गाड़ी, लोहे का सामान किया बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। पुलिस ने सेटरिंग की दुकान और एक मकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर चोरी हुआ सामान बरामद किया है। साथ ही एक तमंचा और घटना में प्रयुक्त गाड़ी बरामद की है।
बालैनी में रहने वाले जयभगवान के मकान से चोर एक सप्ताह पहले सोने की चेन समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। इसके अलावा राहुल यादव की सेटरिंग की दुकान से लाखों रुपये के लोहे का सामान चोरी कर लिया था। इसके बाद से पुलिस जांच में जुटी हुई थी। थाना प्रभारी साक्षी सिंह ने बताया कि शनिवार रात मुकारी पुल के पास से इस्तकबाल निवासी सिवालखास, आसिफ निवासी डासना और मसरूर निवासी डासना को गिरफ्तार किया है। इन्होंने पूछताछ में मकान और दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर चोरी किया गया लोहे का सामान, 1500 रुपये नकदी, चोरी में प्रयुक्त एक गाड़ी बरामद की है। इस्तकबाल के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है, जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।