{"_id":"56edaa1e4f1c1bd45b8b53e9","slug":"two-animal-smuggler-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश समेत दो तस्कर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश समेत दो तस्कर दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 20 Mar 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
अमीनगर सराय में पकड़ा गया बैलों से लदा ट्रक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जनपद में गौवंश की तस्करी का एक बार फिर खुलासा हुआ है। सिंघावली अहीर पुलिस ने 26 बैलों से भरे ट्रक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा आरोपी बैलों को पंजाब से रामपुर जनपद में लेकर जा रहे थे। वहां बैलों का कटान किया जाता है।
पकड़े गए आरोपी रामपुर के नंगलिया अजीबनगर निवासी नवेद और मेरठ के लावड़ निवासी जिया उल हक है। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी सुभाष चंद यादव ने बताया शनिवार को दोपहर के समय वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बागपत की ओर से एक ट्रक आता दिखाई दिया। थाने के पास रुकवाकर ट्रक की चेकिंग की तो उसमें 26 बैल भरे मिले।
इनके मुंह, पैर बुरी तरह से बंधे थे। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया वे बैलों को पंजाब के डबवाली से लेकर आए हैं और राजपुर लेकर जा रहे हैं। वहां बैलों का कटान होता है। थाना प्रभारी ने बताया गैंग में कौन कौन शामिल है। उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों के साथियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी चार-पांच बार पुलिस बैलों से भरे ट्रक पकड़ चुकी है। हर बार पकडे़ गए आरोपियों ने खुलासा किया वे पंजाब से बैल लेकर रामपुर जा रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस बैल तस्करी पर रोक नहीं लगा पाई है।
एक चक्कर के मिलते हैं 20 हजार रुपये
बागपत। आरोपियों ने बताया पंजाब से रामपुर तक बैल ले जाने के एक बार के 20 हजार रुपये मिलते है।