{"_id":"6068aa118ebc3e8ca76f7a68","slug":"two-alcohol-smugglers-arrested-after-encounter-baghpat-news-mrt5328688182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद दो शराब तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद दो शराब तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
बागपत के नैथला मोड़ पर मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए बदमाश को ले जाती एसओजी टीम
- फोटो : BAGHPAT
कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने टीम ने पकड़े
एक तस्कर पैर में गोली लगने से हुआ घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान हरियाणा से तस्करी की शराब ला रहे दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली पुलिस शनिवार शाम निवाड़ा चौकी पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक कार चालक को रुकने का इशारा किया गया तो वह बैरियर में टक्कर मारकर भाग निकला। इसकी सूचना पर कोतवाली प्रभारी व एसओजी की टीम ने नैथला मोड़ के पास कार चालक को रोकने का प्रयास किया। इस पर कार सवारों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में युवक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे और उसके साथी को दबोच लिया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में पवन पुत्र उम्मेद सिंह निवासी ग्राम गढ़ी मिरकपुर थाना राई सोनीपत हरियाणा और नीरज पुत्र रणवीर निवासी जोली थाना गोहाना सोनीपत है। उनके कब्जे से दो तमंचे, तीन कारतूस, एक कार और 34 पेटी शराब बरामद की। गोली लगने से घायल पवन को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।