{"_id":"1695d739393776f97f3a5de8428a595e","slug":"try-to-burn-alive-chandingr-so-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदीनगर एसओ और हत्यारोपियों को जिंदा जलाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदीनगर एसओ और हत्यारोपियों को जिंदा जलाने का प्रयास
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 26 Jan 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में छात्र रोहित की हत्या के मामले में गांव खैली के ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह चांदीनगर थाने पर जमकर बवाल किया। आरोप है कि पकड़े गए चार हत्यारोपियों को जलाने के लिए ग्रामीणों ने हवालात में के रोसीन छिड़ककर आग जलती हुई माचिस की तिल्ली फेंक दी। बचाव में आए थाना प्रभारी सुभाष चंद यादव के ऊपर भी केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। थाना पुलिस ने किसी तरह उन्हें बचाया, लेकिन उनकी वर्दी जल गई। पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए ग्राम प्रधान समेत पांच ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया। शाम को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी सुभाष चंद यादव की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 10 बजे वे ऑफिस में बैठकर सरकारी कार्य कर रहे थे। इसी दौरान खैला गांव के प्रधान मुकेश कुमार और ओमपाल सिंह अपने-अपने ट्रैक्टर में 66 महिला-पुरुषों को लेकर थाने पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों की भीड़ काफी उग्र थी और गिरफ्तार किए गए रोहित के हत्यारों को उन्हें सौंप देने की मांग करने लगे।
समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। आरोप है कि ग्राम प्रधान मुकेश, सुरेश, अमरेश, कपिल, आदेश ने हवालात में केरोसिन छिड़क दिया और माचिस की तिल्ली जलाकर फेंक दी। उन्होंने रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके ऊपर भी केरोसीन छिड़क कर जलती हुई माचिस की तिल्ली डाल दी। इससे उनकी वर्दी जल गई। थाना के पुलिसकर्मियों ने कंबल आदि डालकर किसी तरह उनकी आग बुझाई।
विज्ञापन
साथ ही हवालात में बंद रोहित के चारों हत्यारोपियों को भी सकुशल निकाला गया। इस पर पुलिस कर्मियों ने लाठियां फटकारते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ग्राम प्रधान मुकेश कुमार, आदेश कुमार के अलावा रोहित के तीन भाई सुरेश, कपिल और मुकेश है। इन छह समेत 66 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 307, 354, 424, 436, 511 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शाम को सभी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। बवाल करने वाले अज्ञात लोगों का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह भी बताया कि रोहित की हत्या में गिरफ्तार किए गए चारों युवकों भी जेल भेज दिया गया है।