{"_id":"5de171c68ebc3e548730e5fb","slug":"truck-loot-ke-mamle-mein-badmas-daboche-kahkra-news-mrt456138860","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक लूट के मामले में बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक लूट के मामले में बदमाश दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवाओं से लदे ट्रक को लूटने के मामले में बदायूं में बदमाश दबोचे
खेकड़ा (बागपत)। स्याना बुलंदशहर मे करीब पांच दिन पूर्व बदमाशों द्वारा दवाओं के कार्टन से भरा ट्रक लूटा गया था। खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से दवाइयों के लुटे हुए ट्रक को बरामद कर लिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू की थी। शुक्रवार को ट्रक लूटने वाले सभी आठ बदमाशों को बदायूं के उंझानी थाना पुलिस ने दबोच लिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस बदमाशो से पूछताछ करने के लिए बदायूं रवाना हो गई।
बता दे कि हरियाणा के बिंदरोली निवासी नरेंद्र पुत्र दलेल ट्रक चलाता है। शनिवार को वह हेल्पर रमेश के साथ चंडीगढ़ से दवाओं के 880 कार्टन भरकर कोलकाता के लिए चले थे। पेरिफेरल एक्सप्रेस वे होते हुए जब वह बुलंदशहर के गांव स्याना के पास पहुंचे तभी वहा पर आठ बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर ट्रक को लूट लिया था। इसके बाद चालक को गांव रटौल के पास और हेल्पर को पानीपत में फेंककर बदमाश फरार हो गए थे। इसके बाद चालक और हेल्पर ने खेकड़ा कोतवाली में पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी थी।
कोतवाली पुलिस तहरीर मिलते ही लुटेरों की तलाश में जुट गई थी। बुधवार को पुलिस ने करीब एक करोड़ रुपये की दवाओं से लदे ट्रक को रटौल गांव के पास से लावारिस हालात में बरामद कर लिया था। कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि ट्रक को बरामद कर लिया गया है। ट्रक को लूटने वाले सभी आठ बदमाश कंगरका थाना तावडू जिला नूहूं हरियाणा के रहने वाले हैं। ट्रक मे हरियाणा मार्का 100 पेटी अंग्रेजी शराब लदी थी। ट्रक में दवाओं के बीच मे शराब लदे होने के चलते बदमाशो ने ट्रक को लूट लिया और शराब को उतारकर ट्रक को लावारिस हालत मे गांव रटौल के पास पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर छोड़ गए। बदमाशों को शुक्रवार को बदायूं के थाना उंझानी पुलिस ने दबोच लिया। सूचना मिलते ही खेकड़ा कोतवाली पुलिस बदमाशों से पूछताछ करने के लिए बदायूं के लिए रवाना हो गई।