{"_id":"6339c664d4793638695398c4","slug":"truck-driver-dies-in-accident-on-epe-kahkra-news-mrt607920328","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईपीई पर हादसे में ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईपीई पर हादसे में ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर तेज गति से आ रहा एक ट्रक मार्ग किनारे खड़े दूसरे ट्रक से टकरा गया। इससे ट्रक चालक की दोनों ट्रकों के बीच में फंसने से मौत हो गई। वहीं, हेल्पर घायल हो गया। पुलिस ने क्रेन से दोनों ट्रकों को अलग कर शव को बाहर निकाला।
गढ़मुक्तेश्वर जनपद के ग्राम बदरखा निवासी लुकमान अपने चचेरे भाई दानिश के साथ रविवार सुबह गढ़मुक्तेश्वर से ट्रक लेकर हरियाणा जा रहा था। उनका ट्रक सुबह करीब पांच बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर खेकड़ा ओवरब्रिज के समीप पहुंचा। इसी दौरान उनके ट्रक की मार्ग किनारे खड़े दूसरे ट्रक से पीछे से जोरदार टक्कर हो गई। इससे ट्रक चालक लुकमान की दोनों ट्रकों के बीच फंस जाने से मौत हो गई। वहीं, उसका चचेरा भाई दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसकी जानकारी पाकर पुलिस ने क्रेन मंगवाकर दोनों ट्रकों को अलग कराया। इसके बाद मृत चालक लुकमान को बाहर निकला। परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। वहीं, घायल दानिश को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। परिजन शाम में पोस्टमार्टम के बाद लुकमान का शव लेकर गांव लौट गए। उधर, सीओ विजय चौधरी का कहना है कि घटना के संबंध में अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी गई है। इसके बाद मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।