{"_id":"61fc01acfe246f14a55ed2d4","slug":"truck-driver-dies-in-accident-on-epe-baghpat-news-mrt5756511173","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईपीई पर ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईपीई पर ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के नानौता थाना क्षेत्र का रहने वाला था
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई) पर ट्रक का टायर चेक करते हुए चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सहारनपुर के नानौता थाना क्षेत्र के पठानपुरा निवासी साकार ट्रक चलाता था। वह दो फरवरी की रात ट्रक लेकर हरियाणा के पानीपत से सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर जा रहा था। रात करीब एक बजे ईपीई पर मवीकलां टोल के पास ट्रक को रोककर टायर चेक करने लगा। इसी दौरान वहां से तेजगति से गुजरे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। राहगीर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके भाई अबलू ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया।
बीएसएफ के जवान के खाते से 46 हजार रुपये उड़ाए
बागपत। धनौरा टीकरी के रहने वाले कपिल कुमार ने बताया कि उसके पिता संजीव कुमार बीएसएफ के जवान है और वर्तमान में मेघालय में तैनात है। पिता संजीव कुमार का मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना स्थित एक बैंक की शाखा में खाता है। उनके पिता फोन-पे व पेटीएम के अलावा अन्य एप का इस्तेमाल करते है। आरोप है कि उसके पिता के मोबाइल पर एक फरवरी को एक कॉल आई। उसने खुद को बैंक का कर्मचारी बताते हुए एटीएम बंद होने की बात कही और उनको चालू रखने के लिए एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया। उस एप को डाउनलोड करते ही उसके पिता के खाते से 46400 रुपये निकाल लिए। उसने एसपी कार्यालय पर शिकायत की।
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने एसपी कार्यालय में शिकायत करते हुए बताया कि तीन दिन पहले उसका बेटा 12 वर्षीय भतीजी को लेकर बाजार जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में दो युवकों ने भतीजी से छेड़छाड़ की और खेत में जबरन ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उनके बेटे के साथ आरोपित युवकों ने मारपीट की। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि मामला दो पक्षों में मारपीट का है।