फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Truck crushes bike rider on Tayadhi-Dhikana road, death

टयौढी-ढिकाना मार्ग पर बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौत

Fri, 25 Jun 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Truck crushes bike rider on Tayadhi-Dhikana road, death
बड़ौत। टयौढ़ी-ढ़िकाना मार्ग बृहस्पतिवार की देर शाम बाइक सवार युवकों को ट्रक ने कुचल डाला। इससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मृतक युवक लीलू उम्र 20 साल पुत्र संतोष खामपुर गांव का रहने वाला था। बृहस्पतिवार को वह गांव के ही अपने दोस्त आकाश पुत्र बालकिशन के साथ बाइक पर किसी काम से बड़ौत आया हुआ था। काम पूरा कर जब वह टयौढी-ढ़िकाना मार्ग से लौट रहा था, तभी टयौढी गांव के पास सामने से ईंटों से भरे ट्रक ने उन्हें कुचल डाला। इससे लीलू की मौके पर मौत हो गई, जबकि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर एसएसआई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पीएम के लिए भेजा। जबकि आकाश को गंभीर हालत में नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। एसएसआई ने बताया कि ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है, ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तहरीर नहीं आयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed