फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Troubled by not getting a government job, a young man hanged himself

Baghpat News: सरकारी नौकरी नहीं लगने से परेशान युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान

Sat, 24 Jun 2023 05:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
Troubled by not getting a government job, a young man hanged himself
-रोशनगढ़ गांव के जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

-पुलिस ने जेब से सुसाइड नोट बरामद कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। सरकारी नौकरी नहीं लगने से परेशान सैदपुर गांव के युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। उसका शव रोशनगढ़ के जंगल में पेड़ पर लटका मिला। मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिलने के बाद आत्महत्या करने के कारणों का पता चला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रोशनगढ़ गांव में शनिवार सुबह काम करने गए किसानों को पेड़ पर फंदे से एक युवक का शव लटका मिला। किसानों ने बालैनी व सिंघावली अहीर पुलिस को घटना की जानकरी दी। सूचना मिलने पर दोनों थानों की पुलिस ने जंगल में पहुंचकर शव को नीचे उतारा और उसकी की शनाख्त सैदपुर गांव निवासी गौरव (25) के रूप में की। सूचना मिलने पर मृतक के परिवार वाले भी मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता और भाई ने बताया कि गौरव 12वीं कक्षा पास करने के बाद पिछले कई साल से सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए कोचिंग कर रहा था। शुक्रवार रात दस बजे सोने के लिए गया था, लेकिन शनिवार सुबह गौरव नहीं मिला। उधर, पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो जेब में एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें सरकारी नौकरी नहीं लगने से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी गई। उसने आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया। इस मामले में सीओ विजय चौधरी ने बताया कि युवक की जेब से मिले सुसाइड नोट से प्रथमदृष्टया आत्महत्या करना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता चलेगा और उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------
-तीन घंटे बाद पहुंची डॉग स्कवायड
रोशनगढ़ गांव के जंगल में शव मिलने की सूचना पर शनिवार सुबह करीब सात बजे पुलिस पहुंच गई थी, जहां जांच पड़ताल के लिए डॉग स्कवायड की टीम को भी बुलाने की बात कही, जहां तीन घंटे इंतजार कराने के बाद डॉग स्कवायड की टीम पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
एक भाई सीआईएसएफ में तैनात तो दूसरा सैमसंग में कर रहा नौकरी
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक गौरव का बड़ा भाई राहुल सीआईएसएफ में भर्ती हो गया था, जिसकी तैनाती वर्तमान में दिल्ली में चल रही है। उसका दूसरा भाई सैमसंग कंपनी में नौकरी करता है, जबकि पिता खेतीबाड़ी करते हैं। गौरव भी पिछले पांच साल से लगातार तैयारी कर रहा था। गांव के ही मनीष ढाका ने बताया कि गौरव सेना और पुलिस की नौकरी के लिए तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed