फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Troubled by humidity, there is no comfort even in fans and coolers

उमस से परेशान, पंखे और कूलर में भी नहीं मिल रहा आराम

Wed, 29 Jun 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Troubled by humidity, there is no comfort even in fans and coolers
बागपत। तापमान कम होने के बावजूद उमस के कारण लोगों का बुरा हाल है। पंखे और कूलर में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को दिन भर उमस होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि बाहर हवा चलने से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से गर्मी में लोगों को बुरा हाल हो गया है। तापमान कम होने के बावजूद उमस बढ़ने से लोगों का पसीना नहीं सूख रहा है। पंखे और कूलर भी गर्म हवा दे रहे हैं। उमस भरी गर्मी में घर और घर के बाहर कहीं भी आराम नहीं मिल रहा है। उमस बढ़ने से रात में भी बुरा हाल है।
विज्ञापन

बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और हवा भी चलती रही, जिससे लोगों को घरों के बाहर थोड़ी राहत मिली। हालांकि गर्मी के कारण दोपहर में लोगों की आवाजाही कम रही। कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा की वैज्ञानिक अंकिता नेगी का कहना है कि जिले में दो चार एमएम बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद मौसम में बदलाव आएगा। अगले दो-तीन दिन में बरसात की पूरी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed