फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Trouble increased due to lack of evacuation from Arjunapuram

अर्जुनपुरम से पानी की निकासी नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ी

Tue, 17 May 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Trouble increased due to lack of evacuation from Arjunapuram
बागपत के अर्जुनपुरम कालोनी में भरा दूषित पानी - फोटो : BAGHPAT
दिल्ली रोड स्थित अर्जुनपुरम कालोनी की गली में भरा रहता है नालियों का गंदा पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर की अर्जुनपुरम कॉलोनी में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहां नालियों का गंदा पानी गली में भरा रहता है। जिससे लोगों को उसके बीच से होकर गुजरना पड़ता है।
अर्जुनपुरम कॉलोनी में केनरा बैंक के सामने वाले रास्ते पर नाली के दूषित पानी की निकासी की समस्या अरसे से है। पालिका अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। हाईवे का नाला बनने के बाद भी पानी निकासी की व्यवस्था नहीं कराई। जिससे परेशानी बढ़ गई है। वहां गली के साथ ही भूखंडों में पानी भर जाता है। जिससे वहां बीमारी फैलाने का डर लोगों को सता रहा है।
विज्ञापन

निकासी व्यवस्था जल्द कराएं
गली में गंदा पानी भरा रहने से परेशानी उठानी पड़ रही है। जब भी कोई वाहन आता है तो पानी गैराज तक पहुंचता है। बरसात होने पर परेशानी और बढ़ जाती है। दिनभर गंदे पानी में मच्छर पनपते रहते हैं। जल्द से जल्द निकासी की व्यवस्था कराई जाए।-रहीसु, कार मैकेनिक
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या का समाधान कराया जाए
कॉलोनी में पहुंचते ही लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने पर एक-दो दिन में पालिका के कर्मचारी आकर सफाई कर देते है, लेकिन बाद में फिर वही स्थिति बन जाती है। इस समस्या का पूरा समाधान कराया जाए।-मुकेश शर्मा, पूर्व प्रधान व स्थानीय निवासी

नगर में सफाई पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। अर्जुनपुरम कॉलोनी में पानी की निकासी की व्यवस्था कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।-ललित आर्य, ईओ नगर पालिका बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed