फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Trolley laden with 50 quintal sugarcane stolen in Gangnauli

Baghpat News: गांगनौली में 50 क्विंटल गन्ने से लदी ट्रॉली चोरी

Sun, 08 Jan 2023 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Trolley laden with 50 quintal sugarcane stolen in Gangnauli
दोघट। गांगनौली गांव में शनिवार रात चोरों ने किसान के घेर में खड़ी 50 क्विंटल गन्ने से लदी ट्रॉली चोरी कर ली गई। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। गांगनौली गांव के रहने वाले किसान सुनील पुत्र चंद्रपाल ने बताया कि शनिवार शाम उसने करीब 50 क्विंटल गन्ना लादकर ट्रॉली अपने घेर में खड़ी कर दी थी। रविवार सुबह गन्ने से लदी ट्रॉली रमाला शुगर मिल में ले जाने के लिए घेर में आया तो ट्रॉली नहीं मिली। उसने बताया कि रात में चोरों ने उसकी ट्रॉली चोरी कर ली। किसान ने चोरों को गिरफ्तार कर ट्रॉली बरामद करने की मांग की। इस मामले में कार्यवाहक थाना का कहना है कि किसान की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed