फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   tricolour news

Baghpat News: हर घर तिरंगा फहराने निकले थे, अपने ही यहां संभाल न सके

Sat, 19 Sep 2026 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
tricolour news
बागपत। हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई, वे अपने ही यहां तिरंगा नहीं संभाल सके। उनके कार्यालय में हजारों तिरंगे बंडलों में बांधकर जमीन पर डाल दिए गए। तिरंगे का मान भी नहीं रखने वाले अफसरों पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में दो लाख तिरंगे बनवाए गए थे। ये तिरंगे समूह की महिलाओं से बनवाए गए और 10 रुपये में एक तिरंगा खरीदा गया। इस तरह 20 लाख रुपये इन तिरंगों पर खर्च किए गए। यह तिरंगे स्वतंत्रता दिवस से पहले सभी गांवों में पहुंचाने थे, मगर इनको गांवों में पहुंचाने की जगह बंडल बांधकर अधिकारियों ने कार्यालय में डाल दिया।
विज्ञापन

डीपीआरओ कार्यालय में इस तरह बंडलों में बंधे हुए करीब 30 हजार तिरंगे ऐसे ही जमीन पर पड़े हुए हैं। उन तिरंगों का मान तक वहां नहीं रखा गया। ऐसा नहीं है कि इस बारे में अधिकारी या कर्मियों को जानकारी नहीं है। उनकी जानकारी होने के बावजूद उनको सम्मान के साथ नहीं रखवाया जा रहा है। अब उच्च अधिकारियों की जानकारी में मामला आया है और वह इसको गंभीर मानते हुए सम्मान से रखवाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
तिरंगों के बंडल बनाकर डीपीआरओ कार्यालय में जमीन पर रखने के बारे में जानकारी नहीं थी। अब इसकी जानकारी मिली है और तिरंगों को सम्मान के साथ रखवाया जाएगा। उनको अगले साल हर घर तिरंगा अभियान के तहत वितरित किया जाएगा।
-अनिल कुमार सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed