फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Trial for six for wrestling and football competition

Baghpat News: कुश्ती और फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए छह को होगा ट्रायल

Wed, 04 Jan 2023 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Trial for six for wrestling and football competition
बागपत। भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर अयोध्या में 11 से 18 जनवरी तक जूनियर बालिका वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता और 13 से 15 जनवरी तक स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया में सब जूनियर बालिका वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता होगी। इसके लिए जिला स्तर पर छह जनवरी को खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी ने बताया कि अयोध्या में 11 से 18 जनवरी तक प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता होगी। इसके लिए जिला स्तर पर छह जनवरी को बाबा शाहमल स्टेडियम में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी सात जनवरी को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे और मंडलीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी अयोध्या में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त 13 से 15 जनवरी तक देवरिया में सबजूनियर बालिका वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता होगी। इसके लिए जिला स्तर पर छह जनवरी को बाबा शाहमल स्टेडियम बड़ौत और नौ जनवरी को कैलाश स्टेडियम मेरठ में मंडलीय ट्रायल लिया जाएगा। मंडलीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड या मूल निवास प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी व एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed