{"_id":"686630cf07a7701dfc0db2a3","slug":"tree-falls-on-high-tension-line-in-doghat-live-wires-on-road-spark-panic-major-accident-averted-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: हाईटेंशन लाइन पर गिरा पेड़, करंट भरे तारों से दौड़ा खतरा; बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: हाईटेंशन लाइन पर गिरा पेड़, करंट भरे तारों से दौड़ा खतरा; बड़ा हादसा टला
Thu, 03 Jul 2025 12:59 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:59 PM IST
सार
बागपत जनपद के दोघट कस्बे में हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली के तार टूटकर सड़क पर आ गिरे और उनमें करंट दौड़ता रहा। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
सड़क पर गिरा पेड़ी, बिजली लाइन में दौड़ता रहा करंट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बड़ौत के दोघट कस्बे में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक भारी-भरकम पेड़ हाईटेंशन लाइन पर गिर पड़ा। इसके चलते लाइन के तार टूटकर सड़क पर गिर गए और उनमें लगातार करंट दौड़ता रहा।
विज्ञापन
इस दौरान कई राहगीर, बाइक सवार और कार चालक उस मार्ग से गुजर रहे थे, लेकिन उन्होंने समझदारी दिखाते हुए फुर्ती से खुद को बचा लिया। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति या वाहन तारों की चपेट में नहीं आया, वरना जानलेवा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: CBI की छापेमारी: पूर्व MLC डॉ. सरोजिनी अग्रवाल की बेटी शिवानी की बढ़ेंगी मुश्किलें, ये है पूरा मामला
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी। अवर अभियंता हरेंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत शटडाउन लेकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। उन्होंने टूटे पेड़ को हटवाया और रास्ते को साफ कराया।
इस घटना के चलते करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि समय रहते बिजली बंद कर दी गई, जिससे जनहानि नहीं हुई।