{"_id":"5820bfa14f1c1b6729b37dfe","slug":"treating-patients-at-the-chc-ojha","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी पर ही करें मरीजों का उपचार : ओझा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी पर ही करें मरीजों का उपचार : ओझा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 07 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य अधिकारियों को खरीखोटी सुनाते स्वास्थ्य मंत्री शिवाकांत ओझा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री शिवाकांत ओझा ने कहा सीएचसी पर ध्यान दिया जाएगा। ज्यादा मरीजों को रेफर न करके उनका उपचार करें। वहीं मरीजों के साथ मधुर व्यवहार करने के निर्देश दिए।
सोमवार को जिला चिकित्सालय में ओझा ने डॉक्टरों की मीटिंग ली। उन्होंने कहा स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों के साथ चिकित्सक हमेशा मृदुल व्यवहार करें। सही प्रकार से उपचार किया जाए ताकि उन्हें संतुष्टि मिले। महंगे अस्पतालों में गरीब लोग उपचार कराने में बेबस रहते हैं। सरकारी अस्पतालों में वह इलाज करवाने के लिए मजबूर हैं। इस लिए सभी से अच्छा व्यवहार रखे। वहीं डॉक्टरों को निर्देश दिए सीएचसी में अधिक से अधिक संख्या में मरीजों का इलाज किया जाए। सीएचसी में 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती रहे। सभी सीएचसी को आधुनिक बनाया जाए।
उन्होंने कहा सभी स्वास्थ्य केंद्रों में साफ सफाई होनी चाहिए और रोजाना बेड शीट बदली जाए। बाद में मंत्री ने प्रांतीय चिकित्सक सेवा संघ के अतिथि गृह का उद्घाटन किया। संघ के अध्यक्ष एसीएमओ डॉ. रामेश्वर दयाल ने कहा जिले में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है, उसको पूरा कराया जाए। इसके अलावा पीएमएस आवास बनवाने की मांग की। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री शिवाकांत ओझा ने डॉक्टरों की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। बताया गया एटीसी के आदेश हो चुके है जल्द ही डॉक्टरों को इसका लाभ मिलेगा। सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार मिश्रा, डॉ. यशवीर सिंह, विजय कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार, राधाकृष्ण, डॉ. नीरज त्यागी, सपा नगराध्यक्ष भूरू सभासद आदि रहे।
विज्ञापन
सलावतपुर खेड़ी के प्रधान ने किया हंगामा
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के सामने सलावतपुर खेड़ी के प्रधान ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। स्वास्थ्य विभाग पर उपकेंद्र को पूरा न करने का आरोप लगाया। बताया अभी तक इसके लिए धनराशि आवंटन नहीं की। इस पर मंत्री शिवाकांत ओझा ने प्रधान को जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर सीएमओ को दो दिन में जांच करकर इसकी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
सपाइयों ने किया स्वागत
सपा कार्यकर्ताओं ने जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही मंत्री का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी की गई। मंत्री के साथ सपाइयों का काफिला जुड़ गया।
स्यादवाद इंस्टीट्यूट में किया कार्यक्रम को संबोधित
दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर स्थित रिवर पार्क में स्यादवाद इंस्टीट्यूट के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री शिवाकांत ओझा रहे। शिक्षक, छात्र, छात्राओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान शिवाकांत ओझा कहा प्रदेश सरकार का शिक्षा पर पूरा ध्यान है। छात्रों को नि:शुल्क किताब और ड्रेस बांटी। इसके डॉक्टरों की सीटों बढ़ाकर प्रदेश में नए आयाम स्थापित किए हैं। जितने विकास प्रदेश में हुए है, इतना विकास किसी भी सरकार में नहीं हुआ। इंस्टीट्यूट के प्रबंधक, प्राचार्य, शिक्षक और छात्र, नगराध्यक्ष भूरू सभासद, देवेंद्र प्रमुख, गजेंद्र बली, राजीव, मोहम्मद फरहान, शरद जैन, राशिद सिद्दीकी आदि रहे।