फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Treacherous friend fired bullet in Jitendra's chest

दगाबाज दोस्त ने मारी दागी सीने में गोली

Thu, 03 Nov 2022 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Treacherous friend fired bullet in Jitendra's chest
रमाला क्षेत्र के सूप गांव में हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र सूप की हत्या के बाद जांच करती डॉग स्कावयड टी? - फोटो : BAGHPAT
रमाला (बागपत)। बैंक लूट के मामले में पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र सूप पिछले साल ही जेल से बाहर आया था। जिसके बाद से वह उस मकान में रहता था, जहां उसका शव मिला है। जितेंद्र की हत्या में जिस अंकुर पर आरोप लगा है, गांव में वही उसका सबसे ज्यादा करीबी था और वह दोनों ही ज्यादातर साथ रहते थे।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र सूप और अंकुर के बीच कितनी गहरी दोस्ती थी। इसका इससे ही पता चला है कि जितेंद्र अपना उपचार कराने के लिए भी अंकुर को साथ लेकर जाता था। उसने साथियों संग मिलकर जब तुगाना में बैंक लूटा था तो उसे पुलिस पकड़ने पहुंची थी। वह पुलिस को देखकर छत से कूद गया था और उसके पैर की हड्डी टूट गई थी। उसके बाद से वह सही से नहीं चल पाता था।
विज्ञापन

जितेंद्र अपने पैर का ऑपरेशन कराना चाहता था और वह बुधवार को पैर का ऑपरेशन कराने के लिए दिल्ली गया था। जहां अंकुर ही उसके साथ गया था, लेकिन ब्लड प्रेशर ज्यादा होने के कारण ऑपरेशन नहीं हो सका था। इसके अलावा भी किसी जगह जितेंद्र जाता था, तो उसके साथ अधिकतर अंकुर रहता था। इसलिए हर कोई यह सुनकर चौंक रहा था कि जितेंद्र की हत्या में अंकुर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉड घटनास्थल से चला, मुख्य मार्ग पर जाकर रुका
पुलिस ने घटनास्थल के पास ही एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को कब्जे में लिया है और इससे छानबीन की जा रही है। वहीं घटनास्थल पर फटी हुई एक शर्ट मिली है और यह माना जा रहा है कि वह आरोपियों में किसी एक ही शर्ट है। इसलिए ही डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलवाकर कुत्ते को शर्ट सुंघाने के बाद वहां से रवाना किया। वह छपरौली-किशनपुर बराल मार्ग पर पहुंचकर रुक गया। इस तरह से डॉग स्क्वॉड भी आरोपियों तक पहुंचाने में कामयाब नहीं हो सकी। पुलिस को घटनास्थल से शराब की दो खाली टूटी हुई बोतल, पानी की तीन बोतल, चटनी आदि सामान मिला। पुलिस मान रही है कि उनका शराब पीने के दौरान झगड़ा हुआ और उसके बाद हत्या की गई।

रमाला, छपरौली और दोघट में दर्ज हैं हत्या के मुकदमे
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि जितेंद्र के खिलाफ सबसे पहला हत्या का मुकदमा दोघट थाने में दर्ज हुआ था। उसके बाद ठेकों पर लूट, गैंगस्टर, बस में लूट, बैंक में लूट के मुकदमे दर्ज हुए थे। उस पर आखिरी मुकदमा बैंक लूट का छपरौली थाने में दर्ज हुआ था, जबकि अन्य मुकदमे रमाला थाने में दर्ज थे।

बागपत : सूप गांव में मृतक जितेंद्र के पिता इंद्रपाल से घटना की जानकारी लेते सीओ युवराज सिंह।

बागपत : सूप गांव में मृतक जितेंद्र के पिता इंद्रपाल से घटना की जानकारी लेते सीओ युवराज सिंह।- फोटो : BAGHPAT

बागपत : रमाला क्षेत्र के सूप गांव में हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़।

बागपत : रमाला क्षेत्र के सूप गांव में हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़।- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed