फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Transport system faltered due to strike by drivers and conductors

Baghpat News: चालक-परिचालक के धरने से लड़खड़ाई परिवहन व्यवस्था

Tue, 07 Nov 2023 05:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 05:54 PM IST
विज्ञापन
Transport system faltered due to strike by drivers and conductors
-डग्गामार वाहनों में सफर कर अपने गतंव्य तक पहुंचे यात्री, उठानी पड़ी दिक्कतें
विज्ञापन

-कर्मचारियों ने 18 सूत्रीय मांगों को लेकर एआरएम को सौंपा ज्ञापन
फोटो संख्या 1
बड़ौत।18 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को चालक-परिचालकों सहित अन्य कर्मचारियों ने बड़ौत डिपो पर पहुंचकर हंगामा किया। साथ ही धरने पर बैठ गए, जिस कारण परिवहन व्यवस्था धड़ाम हो गई। इस दौरान यात्रियों को अपने गतंव्य तक पहुंचने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। हालांकि बाद में कर्मचारियों ने एआरएम को ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त कर दिया। इसके बाद कहीं जाकर परिवहन व्यवस्था सुचारू हो सकी।

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर मंगलवार को शाखा अध्यक्ष संजीव मलिक व शाखा मंत्री विनोद तोमर के संयुक्त नेतृत्व में काफी संख्या मेें चालक-परिचालक व अन्य कर्मचारी डिपो परिसर में पहुंचे और हंगामा कर धरने पर बैठ गए। उन्होंने संविदा कर्मचारियों को स्थायी किए जाने, दिवाली बोनस, छुट्टी, महंगाई भत्ता, आवास भत्ता, दो वर्ष बाद प्रोन्नति करने सहित 18 सूत्रीय मांगें उठाईं। चेतावनी की अगर जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। उधर, चालक-परिचालकों की हड़ताल से सुबह से ही दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग, बड़ौत-शामली मार्ग पर बसें कम रहीं। इस कारण यात्रियों को डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ा। तकरीबन 11 बजे कर्मचारियों द्वारा एआरएम रामदास सोनकर को ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त किया गया, तब जाकर बसों का संचालन शुरू हो सका। इस अवसर पर नरेश, नरेन्द्र मान, सुदेश, जितेन्द्र, प्रमेन्द्र, विकास, सुरेन्द्र, महकार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed