{"_id":"669afd02c61b24c65e029cd7","slug":"transport-department-woke-up-launched-a-campaign-against-school-vehicles-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-115722-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: परिवहन विभाग जागा, स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: परिवहन विभाग जागा, स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान
Sat, 20 Jul 2024 05:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
बागपत। स्कूलों में बिना फिटनेस व परमिट के अलावा डग्गामार वाहनों में बच्चों को बैठाकर जान जोखिम में डालने का मामला अमर उजाला ने उठाया तो परिवहन विभाग जाग गया। विभाग के अधिकारियों ने स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में फिटनेस न मिलने पर दस वाहनों के चालान और सात डग्गामार वाहनों को सीज कर दिया। यह अभियान लगातार जारी रखने की बात कही जा रही है।
अमर उजाला के शुक्रवार के अंक में खतरे में बच्चों की जान, जिम्मेदार फरमा रहे आराम शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इसके बाद परिवहन विभाग हरकत में आया। विभाग के अधिकारियों ने स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया और फिटनेस न होने वाले वाहनों के चालान किए तो डग्गामार वाहनों को सीज किया। शुक्रवार को परिवहन अधिकारी संदीप जायसवाल ने स्कूलों में लगी दो टाटा मैजिक को भी सीज किया। जबकि अन्य बसों पर कार्रवाई की गई है।
- नेशनल हाईवे पर वाहन खड़े करके बच्चों की जान जोखिम में डाल रहे
बागपत में बड़ौत रोड पर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर स्थित एक स्कूल की छुट्टी के दौरान बच्चों को लेकर जाने वाले डग्गामार वाहनों व निजी वाहनों को नेशनल हाईवे पर खड़ा कर दिया जाता है। जबकि स्कूल के अंदर वाहनों को खड़ा करने की काफी जगह है। मगर वहां वाहनों को घुसने नहीं दिया जाता है। इसपर भी एआरटीओ व यातायात पुलिस का कोई ध्यान नहीं है। जबकि वहां इस तरह से वाहनों को खड़ा करके बच्चों की जान जोखिम में डाली जा रही है। जबकि वहां पहले दो बार हादसा हो चुका है और इसके बावजूद भी यातायात पुलिस नहीं जाग रही है।
विज्ञापन
-- -
वर्जन - विभाग की ओर से स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। फिटनेस न कराने वाले वाहनों के चालान और डग्गामार वाहनों को सीज किया जा रहा है। विभाग की ओर से नियमित चेकिंग कर मानक पूरे न करने पर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - राघवेंद्र सिंह, एआरटीओ