{"_id":"65946e26df32948782014555","slug":"transformer-items-stolen-lights-off-for-three-days-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-8636-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ट्रांसफार्मर का सामान चोरी, तीन दिन से बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ट्रांसफार्मर का सामान चोरी, तीन दिन से बत्ती गुल
विज्ञापन
अमीनगर सराय। बिलौचपुरा गांव में ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हो गया, जिससे गांव के 100 से अधिक घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को पेयजल और पशुओं का चारा काटने से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीण हैंडपंप के सहारे पेयजल व्यवस्था करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
बिलौचपुरा से ग्वालीखेड़ मार्ग पर रखे 250 केवी के ट्रांसफार्मर का सामान तीन दिन पहले चोर चोरी कर ले गए थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी थी। गांव के 100 से अधिक घरों में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों को पेयजल और पशुओं के लिए चारा काटने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
ये बोले ग्रामीण
-बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल का संकट पैदा हो गया है। लोगों को हैंडपंप के सहारे पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। - राशिद
- तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से पशुओं के लिए चारा काटने की समस्या हो गई है। दूसरे मोहल्ले में चारा काटने जाना पड़ रहा है। -नीरज
-सर्दी के मौसम में गांव के 100 घरों में अंधेरा छाने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। - इमरान
अधिकारियों को अवगत कराया दिया गया है। ट्रांसफार्मर को जल्द ठीक कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। -नरेश कुमार, एसडीओ