{"_id":"63b31bee10412d588b0d8eaa","slug":"trains-ran-late-passengers-remained-upset-baghpat-news-mrt6201791173","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ट्रेन दिनभर देरी से चली, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ट्रेन दिनभर देरी से चली, यात्री हुए परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली-शामली रेलमार्ग पर कोहरे के कारण सोमवार को ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से चली। कड़ाके की ठंड में यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ही ट्रेन का घंटों इंतजार करना पड़ा।
स्टेशन मास्टर संदीप कुमार ने बताया कि दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह नौ बजकर तीन मिनट पर बागपत रोड रेलवे स्टेशन पहुंचती है, यह एक घंटा देरी से पहुंची। दिल्ली से शामली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर स्टेशन पर पहुंचती है, जो 10 बजकर 57 मिनट स्टेशन आई। इनके अतिरिक्त शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह छह बजकर 48 मिनट पर पहुंचती है। वह सोमवार को 8 बजकर 12 मिनट पर स्टेशन पहुंची। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस सुबह नौ बजे पहुंचती है, जो 40 मिनट देरी से स्टेशन पहुंची। इसके अतिरिक्त कई पैसेंजर ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चलीं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।