Baghpat: परिषदीय विद्यालयों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए अब नियमित खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा। बच्चों को खेलों का प्रशिक्षण दिलाने के साथ खेल उपकरण उपलब्ध कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बजट जारी किया गया है।
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को अब पढ़ाई के साथ खेलों का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। शैक्षिक सत्र शुरू होने पर सुबह प्रार्थना सभा के उपरांत बच्चों को जागरूक करने के लिए खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें अलग-अलग खेलों में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं की टीम तैयार करके प्रतियोगिता कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें: पर्यावरण दिवस विशेष: कोरोना के बाद सड़कों पर वाहन लेकर उतरे लोग तो बढ़ा एक्यूआई का स्तर
विभाग की ओर से सिंतबर तक विकास खंड स्तर पर, अक्तूबर में जिला और नवंबर में मंडल स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन कर शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। स्कूलों में खेल उपकरण उपलब्ध कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्राथमिक विद्यालयों में पांच-पांच हजार और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में दस-दस हजार रुपये का बजट जारी किया है।
खेलों को बढ़ावा देने के लिए परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों को पढ़ाई के साथ खेलों का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए उपकरण खरीदने के लिए प्राथमिक विद्यालयों के लिए पांच हजार और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए दस हजार रुपये का बजट जारी किया गया है। -राघवेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी