{"_id":"65c8ca091f5a729d31042014","slug":"train-has-been-closed-for-one-year-passengers-are-having-problems-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-106654-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: एक साल से बंद पड़ी है ट्रेन, यात्रियों को हो रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: एक साल से बंद पड़ी है ट्रेन, यात्रियों को हो रही दिक्कत
Mon, 12 Feb 2024 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर पिछले एक साल से बंद पड़ी ट्रेन नंबर 5001 को दोबारा से संचालित किए जाने के लिए यात्रियों ने मांग की है। यात्रियों का कहना है कि इस ट्रेन का संचालन बंद होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
आपको बता दें कि दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर तकरीबन एक साल पहले ट्रेन नंबर 5001 का संचालन बंद कर दिया गया था। यह ट्रेन दिल्ली की ओर से सहारनपुर जाते वक्त ट्रेन नंबर 4999 के तहत बनकर रवाना हाेती है, वहीं सहारनपुर से दिल्ली जाने के लिए यह ट्रेन वापस ट्रेन नंबर 5001 बनकर दिल्ली की ओर रवाना होती है। अब यह पिछले एक साल से बंद पड़ी हुई है, जिस कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार यात्री इस ट्रेन को संचालित करने के लिए मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
ये बोले यात्री-
- ट्रेन नंबर 5001 बंद होने की वजह से सुबह के समय दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। - शिवम
- इस ट्रेन के बंद हाेने की वजह से दिल्ली में कोचिंग समेत अन्य शिक्षण संस्थाओं में जाने वाले छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - प्रिया उज्ज्वल।
विज्ञापन
वर्जन- पिछले एक साल से यह ट्रेन बंद है, इस संबंध में यात्री लगातार शिकायत कर रहे हैं, उच्चाधिकारियों से बातचीत कर जल्द से जल्द ट्रेन को संचालन कराएं जाने का प्रयास किया जाएगा। - अनुज राठी रेलवे स्टेशन मास्टर बड़ौत।