बड़ा हादसा टला: ट्रेन से टकराई जेसीबी मशीन, यात्रियों में मचा हड़कंप, एक 9वीं का छात्र घायल
Baghpat News : बागपत में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। शामली से दिल्ली जा रही ट्रेन से अचानक जेसीबी मशीन टकरा गई। इस हादसे से यात्रियों में हड़कंप मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर शुक्रवार को अलावलपुर गांव के पास शामली से दिल्ली जा रही ट्रेन से अचानक जेसीबी मशीन टकरा गई। जिससे ट्रेन व जेसीबी मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद जेसीबी मशीन चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में ट्रेन के पायदान पर बैठा कक्षा नौ का छात्र भी घायल हो गया। वहीं, हादसे से ट्रेन यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर जीआरपी, रेलवे पुलिस के अलावा विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर (01618) जैसे ही बड़ौत रेलवे स्टेशन से चलकर अलावलपुर गांव के पास पहुंची तो अचानक ट्रेन के आगे जेसीबी मशीन आ गई। इस दौरान उनकी जोरदार भिंड़त हो गई। इस हादसे में ट्रेन के पायदान पर बैठकर सफर कर रहा बड़ौत निवासी कक्षा नौ का छात्र अब्दुल रहमान भी घायल हो गया। घटना के बाद जेसीबी मशीन चालक मौके से फरार हो गया।
बताया गया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि जेसीबी मशीन व ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि ट्रेन ट्रैक से नीचे उतरकर पलटी नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, जेसीबी मशीन व ट्रेन की जोरदार भिंड़त से ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर जीआरपी इंस्पेक्टर उधम सिंह तालान, स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा, रेलवे पुलिस कर्मी व विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान तकरीबन एक घंटे ट्रेन वहीं पर खड़ी रही।
जेसीबी मशीन चालक की तलाश जारी
बताया जा रहा है कि अलावलपुर गांव के पास प्लेटफार्म पर काम चल रहा है, जिस पर जेसीबी मशीन लगी हुई है। जेसीबी मशीन चालक की घोर लापरवाही से यह हादसा हुआ है, क्योंकि ट्रेन की आवाज सुनकर व ट्रेन को आता देख फिर भी चालक ने जेसीबी मशीन नहीं हटाई। जीआरपी इंस्पेक्टर उधम सिंह तालान का कहना है कि चालक की तलाश जारी है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: West UP News Live: युवती की गला रेतकर हत्या, सनसनीखेज वारदात से दहल उठा गांव, पढ़ें ताजा खबरें
कराई जाएगी जांच, डीआरएम को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
सीनियर सेक्शन इंजीनियर मोहित ने बताया कि अलावलपुर गांव के पास जेसीबी मशीन ट्रेन से टकराई है। पूरे मामले की जांच कर डीआरएम को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।
यह भी पढ़ें: Blast In Meerut: शव के टुकड़े देख सिहर उठे लोग, तौसीफ के परिवार पर टूटा गम का पहाड़