फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   traffic news

Baghpat News: दीपावली का अवकाश घोषित होने के बाद ट्रेनों-बसों में उमडी भीड़

Sun, 19 Oct 2025 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
traffic news
शामली। दीपावली, गोवर्धन व भैया दूज का अवकाश घोषित होने के बाद ट्रेनों और यूपी रोडवेज बसों में सवारियों की भीड़ रही। दिल्ली- पानीपत और चंडीगढ़ की ओर से लोग शामली त्योहार मनाने पहुंचे। शामली से लखनऊ जाने वाली बसों में सवारियों की अच्छी खासी आय हुई।
विज्ञापन

शनिवार को यूपी रोडवेज के बस अड्डे पर सुबह के समय सामान्य सवारियों का आवागमन रहा। दीपावली, गोवर्धन और भैया दूज को अवकाश घोषित होने के बाद दोपहर बाद यूपी रोडवेज के शामली रोडवेज बस अड्डे पर अच्छी खासी सवारियां पहुंचीं। हालात यह बने कि लखनऊ जाने वाली बसोें में अच्छी खासी सवारियां रहीं। यूपी रोडवेज के शामली बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक राजेंंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दीपावली के त्योहारों के मद्देनजर बड़े से छोटे शहरों की ओर से सवारियों की भीड़ आई है। दीपावली, गोवर्धन और भैया दूज को अवकाश घोषित होने के बाद दोपहर बाद यूपी रोडवेज के शामली रोडवेज बस अड्डे पर अच्छी खासी सवारियां पहुंचीं। लखनऊ जाने वाली बसों में अच्छी खासी भीड़ रही। प्रतिदिन की अपेक्षा 10 प्रतिशत सवारियों से आय में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि शामली डिपो की 39 बसों को शामिल किया गया है। निगम की बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। देर रात्रि तक बसों के संचालन के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed