{"_id":"68f29ede09b644b05d0abcc0","slug":"traffic-news-baghpat-news-c-26-1-sal1002-151828-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 10 घंटे से जाम में फंसे राहगीर स्कूल वाहन व एंबुलेंस भी फंसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 10 घंटे से जाम में फंसे राहगीर स्कूल वाहन व एंबुलेंस भी फंसीं
विज्ञापन
बिडौली। हरियाणा के बिड़ोली बॉर्डर पर पिछले चार दिनों से धान से भरे वाहनों को रोके जाने से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। बृहस्पतिवार रात से बॉर्डर पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। यह शुक्रवार सुबह तक नहीं खुल पाया। जाम इतना ज्यादा था कि वाहनों ने गलत दिशा से चलना शुरू कर दिया, जिससे स्थिति और भी विकराल हो गई।
लगातार 10 घंटे से अधिक समय तक जाम लगे रहने से आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। यूपी की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। सुबह सवेरे स्कूल जाने वाले बच्चे, शिक्षक और स्कूली वाहन भी जाम में फंस गए, जिससे अभिभावकों और छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दूध, सब्जी, चारा और एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहन भी जाम में घंटों तक फंसे रहे।
लोगों ने बताया कि प्रशासन की लापरवाही के चलते घंटों तक राहत नहीं मिली। मौके पर न तो कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी नजर आया और न ही किसी अधिकारी ने जाम खुलवाने की पहल की। किसान रामबीर, बाबूराम व अतुल का आरोप है कि सरकार जानबूझकर इस तरह की स्थितियां पैदा कर रही है ताकि उन्हें परेशान किया जा सके।
विज्ञापन
किसानों ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में सरकार बड़ी मंडियां विकसित करे तो किसानों को हरियाणा जाने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी, जिससे न तो बॉर्डर पर रोक लगेगी और न ही ऐसे जाम की नौबत आएगी।