फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Traffic diversion caused jam at Rashtra Vandana Chowk

हाईवे पर यातायात डायवर्ट: राष्ट्र वंदना चौक पर लगा जाम

Tue, 27 Jul 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Traffic diversion caused jam at Rashtra Vandana Chowk
बागपत-चमरावल मार्ग पर किया गया रूट डायवर्ट - फोटो : BAGHPAT
बागपत। नगर के वंदना चौक पर मेरठ-बागपत हाईवे निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते सोमवार को यातायात चमरावल रोड वाया बाईपास डायवर्ट किया गया। जिससे राष्ट्र वंदना चौक पर दिनभर वाहनों की भीड़ लगी रही। इससे चमरावल रोड पर जाम की स्थिति रही। लोगों को परेशानी न हो इसके लिए चमरावल रोड पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए।
विज्ञापन

नगर के राष्ट्र वंदना चौक से बागपत शुगर मिल तक मेरठ-बागपत हाईवे का निर्माण चल रहा है। इसमें बाधा न हो इसके लिए सोमवार को मार्ग बंद कर दिया गया। इस पर बागपत से मेरठ और मेरठ से बागपत आने वाले वाहन चमरावल रोड से निकाले गए। बागपत से मेरठ जाने वाले वाहन चमरावल रोड बाईपास से चीनी मिल होते हुए रवाना हुए। मार्ग डायवर्ट होने से नगर के राष्ट्र वंदना चौक व चमरावल रोड पर दिनभर जाम की स्थिति रही। चमरावल रोड पर दिनभर वाहनों की कतारें लगी रहीं। जिससे मार्ग से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि चमरावल रोड पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए। इसके बावजूद मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed