व्यापारी को मेल पर दी धमकी
नगर की गांधी गंज मंडी निवासी व्यापारी विपुल पुत्र सुभाष चंद मंगलवार की सुबह परिजनों समेत अन्य व्यापारियों के साथ खेकड़ा थाने में पहुुंचे। थाने में एसएसआई मोहम्मद कामिल से मिलकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दी तहरीर में कहा उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने इंटरनेट पर मेल भेजकर धमकी दी या तो तुरंत खेकड़ा छोड़कर चले जाओ, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने पडे़ंगे। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी। एसएसआई ने कहा जल्द ही धमकी देने वाले का सुराग लगाकर कार्रवाई होगी। इस घटना के बाद व्यापारी विपुल के परिजनों के साथ ही अन्य व्यापारियों में दहशत है।